फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन पर असमंजस

Wed, 19 Aug 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रेलवे की आरक्षण वेबसाइट पर दिखाई दे रही 31 अगस्त से ट्रेन सस्पेंड की जानकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टनकपुर-अछनेरा रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों में ट्रेन के संचालन पर असमंजस है। कई वर्षों से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही 05061-62 टनकपुर-अछनेरा को नियमित कर 15093-94 नंबर से संचालित करने का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले 16 जुलाई से 29 सितंबर तक 55 फेरों के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। नए आदेश में 31 अगस्त से नियमित संचालन की जानकारी के बाद पीआरएस पर 30 अगस्त के बाद स्पेशल ट्रेन को सस्पेंड दर्शाया जा रहा है। 31 अगस्त से 29 सितंबर के बीच स्पेशल ट्रेन में पहले से आरक्षण करा चुके यात्री परेशान हैं।
पीआरएस पर नियमित ट्रेन में आरक्षण की जानकारी उपलब्ध नहीं होने से उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि पुरानी बुकिंग मान्य रहेगी या नई टिकट लेनी होगी। साथ ही ट्रेन 29 सितंबर तक चलेगी या नहीं, इसे लेकर भी संशय है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में आदेशों में कुछ और परिवर्तन होने की संभावना है। रेलवे की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं होने से यात्रियों की चिंता बढ़ती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें