फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Wed, 05 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब ओवरलोडिंग ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया है। दिन रात हो रही अघोषित कटौती से लोगों का पारा भी हाई हो रहा है। शहर से लेकर गांव कस्बों और देहात में शिफ्टवाइज आपूर्ति किए जाने से बिजली संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के साथ ही बिजली संकट भी बढ़ रहा है। एक तरफ आगरा में क्षमतावृद्धि के कार्य से जिले के 220 केवी मीतई बिजलीघर को पर्याप्त लोड नहीं मिलने से जिले के कई बिजलीघरों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं दूसरी ओर गोकुल और खैर से भी पर्याप्त लोड नहीं मिलने से समस्या गहराती जा रही है। सभी बिजलीघरों को शिफ्टवाइज आपूर्ति प्रदान की जा रही है।

सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी में सबसे अधिक बिजली कटौती की मार पड़ रही है। यहां सात-आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि शहर में भी बिजली कटौती से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहर के हर फीडर पर बिजली कटौती की मार पड़ रही है। इससे लोगों के घरेलू कामकाज ही नहीं, बल्कि काम-धंधे भी चौपट होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें