फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मायूस लौट रहे मरीज

Tue, 06 Oct 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण बंद पड़ा कक्ष। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले पांच दिनों से खराब पड़ी है। इस कारण सोमवार को भी दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों को बिना जांच कराए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 40 से 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। पांच दिनों से जांच ठप होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उठानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें भारी-भरकम फीस चुकानी पड़ रही है।

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन वर्तमान में दोनों ही खराब पड़ी हैं। सोमवार को सुबह से ही जांच के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार घंटों कतार में लगे रहे, लेकिन बाद में मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच प्रक्रिया बाधित हुई है। मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित इंजीनियरों से संपर्क कर प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार तक मशीन को दुरुस्त करवाकर अल्ट्रासाउंड सेवा पुनः शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें