फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास और सर्विस रोड नहीं बनाने पर अनशन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे के 68वें किमी पर जहांगीरपुर के पास सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को ग्रामीणों ने डीएम को इसका ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर बेमियादी अनशन का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि हाईवे के आसपास मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई, वीरांगना लक्ष्मीबाई ठूलई, वैष्णो ग्लोबल स्कूल, मलखान सिंह महाविद्यालय ठूलई हैं। इनमें करीब 4000 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन विद्यार्थियों को बार-बार हाईवे पार करना होता है। जहांगीरपुर ठूलई वाले चौराहे पर मथुरा-बरेली हाईवे से जुड़ने के लिए पक्के संपर्क मार्ग हैं। यह मार्ग जंहागीरपुर, छत्तरपुर, नगला अडू, श्रीनगर, खुशालगढ़, नगला आल, नगला दली, नगला मलू, पुन्नेर, बघराया, भदामई, ठूलई, हीरापुर, चंदनपुर, धतरोई, अमोखरी से जुड़ते हैं। इनसे रोजाना हजारों लोगों का आना जाना होता है। जंहागीरपुर के खेत हाईवे के दूसरी तरफ हैं। जिससे किसानों को बार-बार हाईवे को पार करना होता है। अब तक यहां पर अंडरपास और सर्विस रोड नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें