फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 17 Nov 2024 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के जलेसर रोड स्थित गांव नगला ब्राहमण के निकट 17 नवंबर की देर शाम वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी मय फोर्स के पहुंच गए। एबुलेंस से दोनों के शवों को सीएचसी पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने भी परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। इन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी। सीओ हिमांशु माथुर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भी मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें