फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कुरसंडा में निकला दस फीट लंबा अजगर, डरे लोग, ऐसे रेस्क्यू कर पकड़ा

Sun, 17 Nov 2024 09:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चे खेल रहे थे। इस बीच लोगों की नजर नाले में अजगर पर पड़ी। उसे देख लोग डर गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
गांव कुरसंडा में निकला अजगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव कुरसंडा में नाले के पास दस फीट लंबा अजगर देख खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पास में लोगों को देख अजगर झाडि़यों में घुस गया। वन विभाग की टीम ने घंटे भर के मशक्कत के बाद उसे पकड़ा है।

विज्ञापन

 
17 नवंबर की शाम को सहकारी समिति कुरसंडा के पास लोग खड़े हुए थे। बच्चे भी खेल रहे थे। इस बीच लोगों की नजर नाले में अजगर पर पड़ी। उसे देख लोग डर गए। अजगर दिखने की जानकारी पर लोग एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। 

टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया है कि अंधेरा होने पर अभी समय था इस कारण अजगर बच्चों की नजर पड़ गई। वन रक्षक पप्पू का कहना है कि अजगर की लंबाई करीब दस फीट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें