गांव नगला विजन निवासी दो युवक मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पहिए से दोनों युवक गिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी दो युवकों की इंदौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में मातम छा गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
गांव नगला विजन निवासी सतेंद्र यादव (25) और विष्णु शर्मा (20) ट्रक चलाते थे। 14 जून की रात मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क किनारे खड़े ट्रक के पहिए से दोनों युवक गिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों के परिजन इंदौर रवाना हो गए हैं। मृतक दोनों युवक अपने पीछे दो-दो बच्चों एवं पत्नियों को रोता बिलखता छोड़ गए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैे।