फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सामने से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, दोनों आगरा रेफर

Thu, 25 Dec 2025 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दोस्त को स्टेशन छोड़ते जाते समय कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों दोस्त घालय हो गए। उपचार के लिए दोनों को आगरा के भेज दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक अपने दोस्त को बाइक पर स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही कार में उनमें टक्कर मार दी । हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव बलीपुर थाना सकरौली जनपद एटा निवासी कालीचरन ने सहपऊ कोतवाली में सड़क हादसे की लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि 15 दिसंबर सुबह करीब सात बजे उसका पुत्र जॉनी बाइक पर अपने मित्र मानवेंद्र निवासी करथिनी थाना सकरौली जनपद एटा को जलेसर रोड रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। 

उसी समय नगला सलेम के पास सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र एवं उसका मित्र घायल हो गए। सीएचसी सहपऊ में भर्ती कराने के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें