फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही कारतूस तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ दबोच लिया गया। इनके खिलाफ 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्दमा कायम किया गया है। पुलिस अब इन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई करेगी।
कोतवाली पर हुई प्रेस वार्ता में सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अक्तूबर की रात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कमलकांत उर्फ केके पुत्र शिव कुमार गौतम निवासी महावतपुर थाना सादाबाद और अभियुक्त जावेद पुत्र इकबाल उर्फ इतवारी निवासी गंभीर पट्टी बिसाना थाना चंदपा हाथरस को राधापुरम कॉलोनी मंदिर के पीछे कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त कमलकांत उर्फ केके की तलाशी से पहने हुए पेंट की दाहिनी तरफ पेंट में घुसा हुआ तमंचा, दो कारतूस , अभियुक्त जावेद की पेंट की जेब से एक तमंचा और नाजायज दो कारतूस जिंदा बरामद हुए। अभियुक्तों से तमंचा रखने के बार में पूछा तो कहने लगे कि हम कुछ बड़ी घटना करने जा रहे थे। थाने पर कमलकांत उर्फ केके के खिलाफ धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना सादाबाद, अभियुक्त जावेद के खिलाफ भी 3/25 आम्र्स एक्ट थाना सादाबाद पर पंजीकृत किया गया है। इन अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। इन अभियुक्तों को पकडने वाली टीम में एसएचओ जगदीशचंद्र, उपनिरीक्षक देवदत्त, हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार, अमित कुमार, उमाशंकर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें