फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 16 कछुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जगदेवपुर में पोखर से कछुआ पकड़ने आए दो युवकों को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर युवकों को 16 कछुओं के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन





मंगलवार को गांव जगदेवपुर में पोखर से कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को पकड़कर शिकार किए जाने की सूचना वन विभाग को मिली। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दिलीप कुमार व बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह एवं ललित गिरि के साथ पहुंचे। उस समय कुछ युवकों ने पोखर से कछुओं को पकड़ रखा था।


घेराबंदी करके मौके से अभिषेक व अरुण को 16 जिंदा प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक चालू स्मार्ट फोन व एक चालू कीपेड फोन के साथ पकड़ लिया। बरामद कछुओं को पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी हसायन गिरीश गौतम ने बताया कि इस मामले में वन विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें