फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लिंटर डालते समय करंट से झुलसे दो मजदूर, एक की मौत

Wed, 25 Nov 2026 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
यशपाल।फ़ाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली की चौकी अगसौली के गांव मऊ में मंगलवार शाम चार बजे एक मकान में लिंटर डालते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 18 वर्षीय यशपाल की मौत हो गई, दूसरा मजदूर कैलाश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

यह घटना गांव निवासी ओमपाल सिंह के निर्माणाधीन मकान में हुई। मंगलवार को गांव आलमपुर निवासी यशपाल और कैलाश लिंटर डालने गए थे। शाम 4:00 बजे लेंटर डालने का कोई उपकरण ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया था, जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
जब तक दोनों को बचाया गया, तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। यशपाल की शादी करीब आठ माह पहले हुई थी। उनकी ससुराल कदमपुर बढारी कासगंज में है। उपखंड अधिकारी विद्युत यूसुफ हुसैन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें