फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व विधायक छाबी मियां का निधन, दौड़ी शोक की लहर

Wed, 25 Nov 2026 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुंवर मुस्तमंद अली खां उर्फ छाबी मियां। फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। पूर्व विधायक कुंवर मुस्तमंद अली खां उर्फ छाबी मियां (92) का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वह पिछले करीब एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


छाबी मियां वर्ष 1985 और 1989 में सादाबाद से विधायक चुने गए थे। उन्होंने लोकदल और जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था। विधायक बनने से पहले वह परिवहन विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने अधिकारी के रूप में सेवाएं देते हुए कभी वेतन नहीं लिया।

वह पूर्व राज्यमंत्री कुंवर अशरफ अली खां के चचेरे भाई और साले भी थे। छाबी मियां वर्तमान में आगरा के बालूगंज स्थित अपनी कोठी में रह रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर जावेद अली खां के पुत्र कुंवर महमूद अली खां ने उनके निधन की पुष्टि की है। सादाबाद में उनके नाम से छाबी मियां बाग भी स्थित है, जो लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक सभाओं का प्रमुख केंद्र रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें