कम यूनिफॉर्म वितरित करने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास खंड सिकंदराराऊ क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। एबीसीए द्वारा दी गई रिपोर्ट में शिक्षकों पर कम यूनिफॉर्म वितरित करने का आरोप है।
प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़ में एबीएसए सिकंदराराऊ पोप सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर बच्चों को कम यूनीफार्म दिए जाने की बात सामने आई। ऐसा ही हाल प्राथमिक विद्यालय जुल्हापुर में एबीएसए को मिला।
जिस पर प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़ के सहायक अध्यापक योगेश कुमार और जुल्हापुर के विक्रम सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई बीएसए ने की है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ एबीएसए की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।