दो दिन में खोजे दो टीबी रोगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग हाथरस द्वारा दस अक्तूबर से जनपद में चलने वाले सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में शुक्रवार तक घर-घर भ्रमण कर रही 72 टीमों ने टीबी के दो रोगी खोजे।
कुल-38517 जनसंख्या का सर्वे किया और 453 संभावित रोगियों के बलगम सैंपल एकत्र किये। सभी 453 की गहनता से जांच की गई, जिसमें दो फेफड़े की टीबी के रोगियों को खोज निकाला गया। जिनका डेली रेजिमेन डॉट पद्धति द्वारा इलाज प्रारम्भ करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
यह अभियान 21 अक्टूबर तक इसी प्रकार चलाया जायेगा। जिसमें और अधिक संख्या में टीबी के मरीजों को खोज निकालने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। यह जानकारी डीटीओ डॉ.अनिल सागर वशिष्ठ) ने दी है।