फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में 1,621 परीक्षार्थीं देंगे परीक्षा

Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं से एक दिन पहले संस्थान में परीक्षा की तैयारियों का सिलसिला जारी था। सीटिंग प्लान देखने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


संस्थान में एग्रीकल्चर, सिविल, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रोनिक्स, मैैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल आरएसी, मैकेनिकल ऑटो, कंप्यूटर साइंस सहित कुल आठ ट्रेडों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह आठ बजे से साढे़ दस बजे तक होगी। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढे़ चार बजे तक आयोजित की जाएगी। शनिवार को होने वाली परीक्षा में पहली पाली में द्वितीय और तृतीय वर्ष के 748 और शाम की पाली में 873 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नोटिस बोर्ड पर चस्पा सीटिंग प्लान को देखने के लिए सुबह से दोपहर तक परीक्षार्थियों की भीड़ रही। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें