सिकंदराराऊ के अगसौली चौराहे पर रात्रि नौ बजे लोगों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। वहीं पुरदिलनगर में जलेसर रोड पर महिला बाजार से घर जा रही थी। तभी इनको अज्ञात कार टक्कर मार गई ।
9 अगस्त की रात्रि में कस्बा पुरदिलनगर तथा अगसौली चौराहे पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आकाश निवासी गांव नगला बिजन बाइक से रात्रि नौ बजे अपने घर लौट रहा था। अगसौली चौराहे से पूर्व वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। पास ही में बाइक पड़ी मिली। अज्ञात मानकर उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
दूसरी घटना कस्बा पुरदिलनगर में हुई। कस्बा निवासी महादेवी (64) शनिवार की रात्रि 11:00 बजे जलेसर रोड स्थित बाजार से घर जा रहीं थीं। तभी इनको अज्ञात कार टक्कर मार गई। घायल अवस्था में महादेवी को तत्काल सामुदायिक केंद्र से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां की डॉक्टर ने इनको मृत घोषित कर दिया। महादेवी के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।