मई-कंजौली मार्ग पर दाऊजी की ओर से आ रही कार टक्कर से बाइक सवार युवक अजीत कुमार की मौत हो गई। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौंनिया के निकट कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में 8 दिसंबर को अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसों के बाद मौके पर लोेगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पहला सड़क हादसा 8 दिसंबर की दोपहर को मई-कंजौली मार्ग पर हुआ और इसमें दाऊजी की ओर से आ रही कार टक्कर से बाइक सवार युवक अजीत कुमार (40) की मौत हो गई। अजीत कुमार गांव भूतिया राया निवासी कुंवरपाल के पुत्र थे। अजीत बाइक से कंजौली की तरफ अपने गांव लौट रहे थे।
दूसरा सड़क हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौंनिया के निकट हुआ। यहां एक कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कांता देवी (55) पत्नी शिवचरन निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे शिवचरन के भतीजे जगवीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार कांता देवी व जगवीर राया में किसी गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।