फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 46 लाख की धोखाधड़ी में महिला सहित दो गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 05:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बीमा कंपनी का फर्जी सीईओ/कस्टमर रिलेशन ऑफिसर बनकर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर, डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आठ लाख रुपये फ्रीज कराए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सात अगस्त को मनोज कुमार जैन निवासी भूरापीर गली नंबर तीन ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों से करीब नौ बीमा पॉलिसी ली थीं। कुछ लोगों ने खुद को जीवन बीमा सेटलमेंट कंपनी का सीईओ, फाउंडर और कस्टमर रिलेशन ऑफिसर बताकर उनसे कुल 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
एसपी ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को घटना के खुलासे के लिए निर्देशित किया था।
संकलित साक्ष्यों व टेक्निकल इंटेलिजेंस से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आराेपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम शिवम ठाकुर निवासी बी-27 हर्ष देव पार्क बुद्ध विहार फेस दो नार्थ वेस्ट दिल्ली मूल निवासी गांव दिवाकरपुर तहसील अरैया जिला बस्ती उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उसकी महिला साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सिम खरीदकर लोगों को फोन पर अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ साइबर फ्राॅड करता है। काम हो जाने के बाद सिम को तोड़कर फेंक देता है। अलग-अलग खाताधारकों के खातों में रुपये ट्रांसफर कराके उन्हें पांच से सात फीसदी कमीशन देकर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था।
आरोपी ने बताया कि उसने ही फर्जी नामों से मोबाइल नंबर बदलकर मनोज जैन को बीमा सेटलमेंट करने के लिए कॉल की थी। उसके साथ काम करने वाली महिला ने भी मनोज को कॉल की थी। फ्राॅड करने के बाद मिले रुपयों में से उसने अपनी बहन की शादी की और कुछ प्लॉट भी खरीद लिए। कुछ रुपये उसने अपने शौक-मौज में खर्च कर लिया। शेष आठ लाख रुपये की एफडी अपनी पत्नी के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में करा दी। इस खाते को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। एसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें