फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, मां-बेटी घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Apr 2025 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी पवन (30) की ससुराल सादाबाद क्षेत्र के गांव गुतहरा में है। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ मंगलवार को अपनी ससुराल आया हुआ था। पवन को पवन अपनी साली पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक पवन और प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा के निकट बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल मां बेटी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी पवन (30) की ससुराल सादाबाद क्षेत्र के गांव गुतहरा में है। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ मंगलवार को अपनी ससुराल आया हुआ था। पवन को पवन अपनी साली पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

रास्ते में हातिसा के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पवन और उसकी साली प्रियंका (18) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी शिवानी और आठ माह की बेटी दीप्ति घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें