फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीका लगने के एक घंटे बाद 39 दिन की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम गांव ढकपुरा में एक 39 दिन की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाए जाने के एक घंटे बाद बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने टीका लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप सीएचसी स्टाफ पर लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




सीएमओ डॉक्टर मंजीत सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। टीकाकरण से किसी की मौत नहीं होती, यह पूरी तरह से सुरक्षित है और बीमारियों के खतरों को दूर कर बच्चों की जान बचाता है। दो और बच्चों को भी टीके लगाए गए थे, उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वह बच्चे की मौत की वजह की जांच कराएंगे।



बच्ची ढकपुरा निवासी विशाल शुक्ला की बेटी थी और उनकी मां उसे टीका लगवाने सीएचसी पर लेकर आई थी। यहां बच्ची को पेटावैलेट वैक्सीन लगाई गई, जो पांच बीमारियों डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी और हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (एचआईबी) से बचाती है।
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। गांव एवं परिवार की लोग सीएचसी पर पहुंच गए और गलत टीका लगाने के आरोप लगाने लगे। सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन का कहना है जिस वैक्सीन से बच्ची को टीका लगाया उससे दो और बच्चों को भी टीके लगे हैं, वह दोनों ठीक है। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि कोतवाली में किसी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें