हाथरस जंक्शन स्टेशन के नजदीक खम्मा नंबर 1296/ 32- 34 डाउनलाइन पर पटरी के किनारे एक पुरुष का शव प्राप्त हुआ तथा रेलवे स्टेशन सासनी यार्ड में किलोमीटर संख्या 1304 /01 पर एक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पटरी के किनारे पर प्राप्त हुआ। दोनों ही शवों की काफ़ी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
हाथरस के दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के शव पटरी किनारे मिले। ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह हाथरस जंक्शन स्टेशन के नजदीक खम्मा नंबर 1296/ 32- 34 डाउनलाइन पर पटरी के किनारे एक पुरुष का शव प्राप्त हुआ तथा रेलवे स्टेशन सासनी यार्ड में किलोमीटर संख्या 1304 /01 पर एक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पटरी के किनारे पर प्राप्त हुआ। दोनों ही शवों की काफ़ी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। उप निरीक्षक द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को मोर्चरी अलीगढ़ पर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया।