फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लूट की योजना बनाते दो लोगों को किया गिरफ्तार, चोरी करने के सामान बरामद

Fri, 09 Feb 2024 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लूट की योजना बनाते समय दबोचे गए लोगों ने बताया कि वहघुमंतू (बावरिया जाति) के है, दोनों रिश्तेदार है तथा लगातार इधर-उधर धूमकर विभिन्न जनपदों में चोरी,लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं । चोरी करने से जो सामान प्राप्त होता है, उसे आपस में बराबर-बरावर बांट लेते है । 
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों से बरामद चोरी करने का सामान - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर स्टेट बैंक के पास नदिया के पुल से लूट की योजना बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है । दोनों से चोरी करने के सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि लूट की योजना बनाते हुए पकड़े गए लोगों के  कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो सब्बल, दो आरी, दो लोहे की रॉड, सात ब्लेड, चार लोहे की पटासी, एक पेचकस, एक प्लास, दो पिट्ठू बैग बरामद हुए है । पूछताछ में उन्होंने उन्होंने बताया कि वहघुमंतू (बावरिया जाति) के है, दोनों रिश्तेदार है तथा लगातार इधर-उधर धूमकर विभिन्न जनपदों में चोरी,लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं । चोरी करने से जो सामान प्राप्त होता है, उसे आपस में बराबर-बरावर बांट लेते है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने नाम छोटेलाल पुत्र गणेश निवासी ग्राम उमरेन थाना एहरवा कटरा जनपद औरेया ,यादराम पुत्र सुरेश निवासी धनुपुरा थाना कादरचौक जनपद बदायू बताया ।  गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें