मोहल्ला गौसगंज में भैंस बांधने की जगह पर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई । मारपीट से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। विवाद में एक पक्ष के हलवाई की दुकान का काउंटर टूट गया। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की गई।
हाथरस के सिकंद्राराऊ कस्बे में 27 जून की सुबह आठ बजे भैंस बांधने की जगह को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला गौसगंज में भैंस बांधने की जगह पर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई । मारपीट में एक पक्ष से अंकित पुत्र सोपाली, भूरे पुत्र गंगा सहाय, सुशीला पत्नी भूरे गंभीर घायल हो गए। अंकित और भूरे के सिर में चोटें आई हैं और तीनों को रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से कल्लो पत्नी जोगिंदर, तारावती पत्नी विद्याराम, श्वेता पुत्री जोगिंदर को भी चोटे आई हैं।
मारपीट से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। विवाद में एक पक्ष के हलवाई की दुकान का काउंटर टूट गया। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की गई। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। झगड़े की सूचना पर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहुंच कर मामला शांत कराया।