फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़पे, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़पे, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पहासू बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी के नाम पर युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया गया। इस मामले की शिकायत गुरुवार को कोतवाली में पीड़ित ने की।
गांव दीधी खास थाना पहासू शिकारपुर बुलंदशहर निवासी महेशचंद पुत्र रामप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि नवंबर 2017 में गांव टीकैत थाना सादाबाद के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने अपने आपको नेवी में कार्यरत बताया और बोला कि मेरी नेवी अधिकारियों से अच्छी जान पहिचान है और वह कई लड़कों को नौकरी लगवा चुका है। मैं तुम्हारे बेटे रॉबिन को भी नेवी में लगवा दूंगा। उसने उसके बदले में छह लाख रुपये की मांग की। जिसमें से तीन लाख रुपये एडवांस मांगे। युवक ने एक लाख रुपये और बेटे के सभी दस्तावेज उसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त युवक ने एक माह बाद उसके पुत्र को इंडियन नेवी का ज्वाइन लेटर दे दिया और फिर से एक लाख रुपये ले लिए। लेकिन जब इस लेटर की ऑनलाइन जांच कराई गई तो यह वह फर्जी पाया गया। 20 अगस्त को उसकी उक्त युवक से बात हुई और दो लाख रुपये वापस मांगे तो उक्त युवक आगबबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा और कहने लगा कि मैने तुम्हें धोखा देकर रुपये हड़पा है। वापस नहीं करूंगा। फिर से आए तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें