फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर किशोरी से की जबरदस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। वह घर में अकेेली थी। आरोप है कि इस बात का फायदा उठाते हुए पड़ोस में अपनी बुआ के यहां रह रहा अलीगढ़ के बरला क्षेत्र निवासी रोहित उसके घर में कूद गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट करने लगा, जिसके बाद किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गांव के लोगों की काफी भीड़ लग गई। किशोरी के परिजनों के आने पर पड़ोस के लोगों ने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ धारा 354 व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें