फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दो कार बरामद

Wed, 06 Aug 2025 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई वैगनआर कार और एक रिट्ज कार बरामद हुई है। वैगनआर कार एक न्यायिक अधिकारी के चालक धनंजय वर्मा की है और इसे आवास विकास कॉलोनी में उनके घर से बाहर से चोरी किया गया था। चोरी के दौरान दोनों आरोपी रिट्ज कार से चोरी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में पापरी मोड़ पर 6 अगस्त रात करीब साढ़े नौ बजे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें एक वाहन चोर देवराज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो कार बरामद हुई है, इनमें एक कार आवास विकास कॉलोनी से मंगलवार रात चोरी की गई थी। गिरफ्तार देवराज उर्फ देवेंद्र निवासी सिगोनी थाना नौहझील जनपद मथुरा और उसका साथी लकी शाक्य आवास विकास कॉलोनी हाथरस का रहने वाला है। 

विज्ञापन


एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि 6 अगस्त रात एसओजी और कोतवाली पुलिस पापरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो कार आती दिखाई दी। रोकने पर इनके चालक कार लेकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी देवराज उर्फ देवेन्द्र निवासी सिगोनी थाना नौहझील जनपद मथुरा बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पीछा कर दूसरी कार में सवार उसके साथी लकी शाक्य निवासी आवास विकास कॉलोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, दो खोखे व चोरी की गई वैगनआर कार और एक रिट्ज कार बरामद हुई है। वैगनआर कार एक न्यायिक अधिकारी के चालक धनंजय वर्मा की है और इसे आवास विकास कॉलोनी में उनके घर से बाहर से चोरी किया गया था। चोरी के दौरान दोनों आरोपी रिट्ज कार से चोरी करने पहुंचे थे। धनंजय वर्मा ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल आरोपी देवराज पर जयपुर, भरतपुर व अन्य जनपदों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लकी के विरुद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में जनपद बुलन्दशहर में मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में देवराज उर्फ देवेन्द्र ने बताया कि छह साल जेल में रहने के बाद एक महीने पहले ही बाहर आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें