आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और अलीगढ़ में एकांत में खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, इंजन/चेसिस नंबर बदलकर अनजान लोगों को बेच देते है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली हसायन पुलिस ने हसायन-पुरदिलनगर रोड पर शंकरपुर मोड़ के पास से दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच बाइकें बरामद की है।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमित निवासी करारमई व बॉबी निवासी बदनपुर हसायन बताया। आरोपियों ने बताया कि वे साथी पंकज निवासी बस्तोई थाना हसायन के साथ मिलकर दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और अलीगढ़ में एकांत में खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, इंजन/चेसिस नंबर बदलकर अनजान लोगों को बेच देते है। रुपये आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं।
इनसे बरामद बुलट बाइक के बारे में बताया कि उन्होंने इसको पंकज के साथ मिलकर गुरुग्राम से चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद व अलीगढ़ से चोरी की हुई चार बाइकें बरामद की है। अमित के विरुद्ध थाना हसायन में चोरी, नकबजनी व मारपीट जैसी धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पंकज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।