दुकान पर आरती व विष्णु कुमार सोगरवाल आए। दोनों ने कहा कि बैंक से पांच लाख रुपये का लोन बिना ब्याज के कराते हैं। अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पास बुक और फोटो स्टेट पर साइन कर दे दो। दुकानदार ने दे दिया। उसके खाते से 1,48000 रुपये विष्णु कुमार सोगरवाल के उज्जीवन बैंक वाले खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस शहर के विद्यापति नगर मुरसान गेट निवासी प्लास्टिक कारोबारी नरेश कुमार गौतम ने कोतवाली शहर में 1.48 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने लिखा है कि वह मुरसान गेट ईदगाह के सामने प्लास्टिक आइटम की दुकान संचालित करता है। 10 जनवरी 2025 को उसकी दुकान पर आरती निवासी थाना कंमा तहसील सेवर जिला भरतपुर व विष्णु कुमार सोगरवाल निवासी नगला जीवना (संता का नगला) थाना कुम्हेर जनपद डींग आए।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि वे भरतपुर एचडीएफसी बैंक से ट्रांसफर होकर हाथरस के एचडीएफसी बैंक में आ गए हैं। बैंक से पांच लाख रुपये का लोन बिना ब्याज के कराते हैं। यदि आपको पांच लाख का लोन कराना है तो आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पास बुक और फोटो स्टेट पर साइन कर दे दो। उसने उक्त दोनों लोगों का विश्वास कर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक की फोटो स्टेट दे दी।
उक्त दोनों लोगों ने प्रार्थी को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। 10-15 दिन बाद पीड़ित ने जब दोनों को फोन मिलाया तो 4-5 दिन में लोन कराने की बात कही गई। यूनियन बैंक से 4 फरवरी को उसके पास मैसेज आया कि आपके खाते से 1,48000 रुपये विष्णु कुमार सोगरवाल के उज्जीवन बैंक वाले खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।
विज्ञापन
उसने बैंक में जाकर जानकारी की तो उसे बताया गया कि उनके खाते से 1,48,000 रुपये विष्णु सोगरवाल के खाते में पहुंच गए हैं। उक्त दोनों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो दोनों नंबर बंद थे। इस मामले में तीन अगस्त को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।