फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो अंतरजनपदीय पशु चोर गिरफ्तार, दो साथियों की तलाश शुरू, भेड़-बकरियां चुराना स्वीकारा

Tue, 23 Dec 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस ने एक छोटे लोडर वाहन को चेकिंग के लिए रोका। इसमें आठ भेड़ और एक बकरी लदी थी। वाहन सवार आरोपियों से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने दो अंतरजनपदीय पशु चोरों को दो तमंचाें और छोटे लोडर वाहन के साथ पकड़ा है। आरोपियों ने अपने नाम ऋषि निवासी शांतिवन थाना रसूलपुर एवं राजा निवासी जौधनी थाना नारकी फिरोजाबाद बताए हैं। इनके दो साथियों में से एक ऋषि का पिता पप्पू एवं जौधनी का ही राजेंद्र बताया गया है। इन दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 22 दिसंबर रात सादाबाद-जलेसर मार्ग के महरारा चौराहा पर एक छोटे लोडर वाहन को चेकिंग के लिए रोका। इसमें आठ भेड़ और एक बकरी लदी थी। वाहन सवार आरोपियों से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव गुतहरा में 13 एवं 14 दिसंबर की रात लतीफ खान की 26 भेड़ एवं बकरी चुराई थीं। इसके अलावा एटा जनपद के मिसौली गांव में और अप्रैल 2024 में 56 भेड़ चुराने का जुर्म स्वीकार किया है। कोतवाली सहपऊ पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें