फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी , बाइक क्षतिग्रस्त - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बे में शुक्रवार की सुबह हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे साइड में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को कब्जे ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक कार हाथरस से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। बस स्टैंड के निकट कस्बा में हाइवे पर जैसे ही कार पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। मौके पर खड़ी एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। ग्राम द्वारिकापुर निवासी रवेंद्र पाठक पुत्र तुलाराम अपनी बाइक से मथुरा से गांव जा रहे थे। उनकी बाइक से भी कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। रवेंद्र पाठक घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी ग्राम ततारपुर की किशोरी नीलू भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें