फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साथ जिए, साथ ही दुनिया छोड़ गए दो यार

Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुरसंडा में बुधवार को दो मित्रों के दोस्ताना सफर का दुखद अंत हो गया। दोनों दोस्तों की मौत चार घंटे के अंतराल में हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी व अन्य काफी लोगों ने गांव में पहुंचकर शोक संवेदना जाहिर की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त अध्यापक 70 वर्षीय चौधरी शिवकुमार मास्टर और सीडीओ कार्यालय के पूर्व कर्मचारी 68 वर्षीय चौधरी गुरदास सिंह आपस में मित्र थे। दोनों गांव के एक ही मोहल्ले में रहते थे और बचपन से ही साथ पले-बढ़े थे। युवावस्था से लेकर सेवानिवृत्ति तक दोनों की दोस्ती अटूट बनी रही।
गुरदास चौधरी ने आगरा के सीडीओ कार्यालय में सेवाएं दीं, जबकि शिवकुमार ने शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में वर्षों तक कार्य किया। ग्रामीण बताते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद दोनों दोस्त गांव लौट आए थे और प्रतिदिन सुबह-शाम साथ साथ टहलते थे। पिछले काफी समय से गुरदास चौधरी बीमार थे। परिजनों ने उन्हें टूंडला के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके दोस्त शिवकुमार मास्टर की भी करीब पांच दिन पहले तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए क्रमशः भरतपुर, आगरा और फिर दिल्ली ले जाया गया, लेकिन दोनों मित्रों का बीती रात करीब चार घंटे के अंतराल में निधन हो गया। दोनों मित्रों के पार्थिव शरीर को गांव कुरसंडा में लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार के दौरान प्रधान प्रतिनिधि चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, ईशान चौधरी, हरिशंकर फौजी, दीवान सिंह जूरैल, पृथ्वी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें