फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत, आंख की दवा लेकर लौट रहे थे दोनों

Thu, 13 Aug 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खेमचंद्र और खेम सिंह बाइक से आंखों की दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मृतक खेम सिंह व खेमचंद्र, हादसे में मैजिक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव बिधिपुर के निकट 12 अगस्त को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। मथुरा की ओर जा रहे मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव छोटा सूमरा निवासी खेमचंद्र (72) पुत्र चंदन सिंह और खेम सिंह (60) पुत्र डोरीलाल बुधवार को बाइक से मथुरा आंखों की दवा लेने गए थे। खेमचंद्र का आंखों का उपचार चल रहा था। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों विधिपुर में बंबा के निकट केला देवी कोल्ड के पास पहुंचे, तभी मथुरा की ओर जा रहे मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय बिसावर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सूचना मिलने पर सीओ जेएन अस्थाना भी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें