सर्दी में रक्तचाप के रोगी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस मौसम में बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी रक्तचाप बढ़ने-घटने की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में आने वाले रक्तचाप के सबसे अधिक रोगी बढ़ती उम्र के ही व्यक्ति हैं। विशेषज्ञ इस का कारण आजकल के खानपान बता रहे है। रविवार को भी हृदयाघात से दो लोगों की मौत हो गई।
शहर के चक्की बाजार निवासी 40 वर्षीय चंद्रकांत जैन पुत्र अशोक कुमार जैन की बढ़ते व घटते रक्तचाप के चलते यकायक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे 80 वर्षीय राधारमन चतुर्वेदी पुत्र प्रभु दयाल निवासी जसराना किसी कार्य से हाथरस आए थे। अचानक उनकी भी तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के परिजन उनके शवों को रोते बिलखते अपने घर ले गए।