फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: आठ-नौ अप्रैल को फिर आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, दो दिन किसानों को पड़ सकते हैं भारी

Wed, 08 Apr 2026 01:10 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आठ अप्रैल को लगभग 15 मिमी और नौ अप्रैल को 10 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम रहेगा। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के किसानों के लिए आने वाले दो दिन भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कानपुर) ने जिले के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ और नौ अप्रैल को जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है ।

विज्ञापन


मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार स्थानीय स्तर पर मौसम में बड़े बदलाव दिखेंगे। आठ अप्रैल को लगभग 15 मिमी और नौ अप्रैल को 10 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम रहेगा। 

हवा की रफ्तार भी चार से 11 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। भिंडी, तोरई, कद्दू, लौकी, खीरा, मक्का, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई और सिंचाई तत्काल प्रभाव से रोक दें। गेहूं, चना और अरहर जैसी पकी हुई फसलों की कटाई जल्द कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। यदि बारिश से फसल गीली हो गई है, तो उसे थ्रेसिंग से पहले धूप में अच्छी तरह सुखा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें