कान्हा, उसका भाई नमन और चेतन के साथ साइकिल से गांव कोटा में लगने वाले मेले को देखने गए थे। गांव से बाहर इन्होंने हाथरस-दाऊजी मार्ग स्थित बंबे के किनारे साइकिल खड़ी कर दी। कान्हा और चेतन नहाने के लिए उसमें कूद गए। बंबे में पानी अधिक था और गहराई भी काफी थी। डूबने से दोनों की मौत हो गई।
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव चमरूआ मुरसान में दो बच्चों कान्हा (8) और चेतन (9) वर्ष की नहाते समय बंबे में डूबने से मौत हो गई। बंबे के बाहर बैठे कान्हा के भाई ने इसकी जानकारी गांव जाकर परिजनों को दी, तब घटना का पता चला।
विज्ञापन
कान्हा चमरूआ निवासी विष्णु शर्मा और चेतन इसी गांव के मदन का पुत्र था। 18 मार्च शाम कान्हा, उसका भाई नमन (7) और चेतन के साथ साइकिल से गांव कोटा में लगने वाले मेले को देखने गए थे। गांव से बाहर इन्होंने हाथरस-दाऊजी मार्ग स्थित बंबे के किनारे साइकिल खड़ी कर दी। कान्हा और चेतन नहाने के लिए उसमें कूद गए। बंबे में पानी अधिक था और गहराई भी काफी थी।
काफी देर बाद भी ये बाहर नहीं आए तो नमन साइकिल लेकर गांव में पहुंचा और परिजनों की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों को यकीन नहीं हुआ और जिंदा होने की उम्मीद में वह इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विष्णु और मदन पर दो-दो बेटे थे, जिनमें एक-एक की मृत्यु हो गई।