फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो कारों की भिड़ंत, सात घायल

Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त इको कार। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। आरबी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

आगरा के कोलखा ताजगंज निवासी अमरदीप, अंकित, सुचेता, भगवान दास, साधना और ममता ईको कार द्वारा राजघाट में गंगा स्नान कर आगरा लौट रहे थे। सादाबाद की ओर से हाथरस निवासी डॉ. आरके सिंह अपनी कार चला रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। डॉ. आरके सिंह ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सामने से आ रही ईको कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ईको कार में सवार छह लोगों और डॉक्टर आरके सिंह को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एसओ योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। अपने-अपने क्षतिग्रस्त वाहन लेकर चले गए।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें