फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो भैंसें मरीं, बिजलीघर पर डाला ताला

Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। 
विज्ञापन
बिजलीघर पर डाला ताला - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
बिजली महकमे की लापरवाही पशुओं के लिए काल बन गई है। सोमवार की रात भी बिसावर के माजरा नगला भंगड़ी में एक मकान के ऊपर एलटी विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इससे मौके पर दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि पास ही सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिसावर बिजलीघर पर ताला डाल दिया। महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


नगला भंगड़ी निवासी कोमल सिंह पुत्र बाबूलाल बघेल ने बताया उसने पहले कई बार बिजली महकमे के अफसरों से अपने मकान के ऊपर से जा रहे जर्जर तारों को बदलवाने के लिए गुहार लगाई, कई बार लिखित रूप से भी शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार की रात तार टूटने से दो भैंसों को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। परिजन बाल बाल बच गए। करंट लगने से भैंसों के मरने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों में बिजली महकमे के खिलाफ आक्रोश था। गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ एपी सिंह के सामने ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया। एसडीओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। एसडीओ ने बताया कि पीड़ित किसान को मुआवजा दिलवाया जाएगा। हालांकि उन्होंने पीड़ित द्वारा पूर्व में जर्जर तारों के संबंध में कोई भी शिकायत किए जाने से इंकार किया है। बिजलीघर पर भी किसी ग्रामीण ने कोई ताला नहीं डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें