कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगू निवास राशन डीलर आलोक शर्मा के दो पुत्र मनु व यश शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे अपने गांव खरगू से कस्बा में ट्यूशन पढ़ने गए थे । जब बच्चे ट्यूशन पढ़ घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने अध्यापक से संपर्क किया। पता चला दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आए ही नहीं थे।
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव खरगू के रहने वाले दो भाई शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। बच्चे ट्यूशन नहीं पहुंचे लापता हो गए। काफी तलाशने के बाद देर शाम तक बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। बच्चों के वृंदावन में मिलने की सूचना के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगू निवास राशन डीलर आलोक शर्मा के दो पुत्र मनु व यश शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे अपने गांव खरगू से कस्बा में ट्यूशन पढ़ने गए थे । जब बच्चे ट्यूशन पढ़ घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने अध्यापक से संपर्क किया। पता चला दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आए ही नहीं थे। परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बच्चों का कहीं कुछ पता नही चला। मामले की शिकायत मुरसान कोतवाली में कर दी है।
पुलिस ने भी बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बच्चों की तलाश में पुलिस के साथ गांव के लोग जुट गए। परिजनों ने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई। बच्चों की तलाश में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कोतवाली मुरसान के बाहर हंगामा कर दिया। सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में बच्चों के वृंदावन में मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस टीम बच्चों को लेने के लिए तुरंत रवाना हो गई।