मुरसान क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद मार्ग पर गांव बैरीसला के निकट शुक्रवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घायल मोनू और सागर निवासी गांव कांडली थाना इगलास जिला अलीगढ़ ने बताया कि वे सादाबाद की ओर से मुरसान होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।