फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दहेज के लिए विवाहिताओं को पीटा, दर्ज कराई रिपोर्ट, नहीं हुआ दोनों परिवारों का मिलन

Sat, 07 Nov 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में गांव कुम्हरई निवासी प्रियंका ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी शादी 11 मार्च 2024 को पलवल निवासी जयसिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट बाइक के लिए ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। 26 अगस्त को उन्हें पीटा गया, जिससे उनकी आंखों में चोट आई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो महिलाओं ने अपने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों ही मामलों को काउंसिलिंग के जरिये निपटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


हाथरस में गांव कुम्हरई निवासी प्रियंका ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी शादी 11 मार्च 2024 को पलवल निवासी जयसिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट बाइक के लिए ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। 26 अगस्त को उन्हें पीटा गया, जिससे उनकी आंखों में चोट आई थी। महिला ने पति के अलावा सास, ससुर व जेठ को भी नामजद किया है।

दूसरा मामला, सादाबाद के गांव सलेमपुर का है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अंजली ने बताया कि उनकी शादी 22 जून 2023 को मुरैना, मध्यप्रदेश के रवि के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद से पति व अन्य ससुराल वालों ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्हें बेल्ट से पीटा गया। 11 जून 2025 को ससुराली मारपीट कर गांव में छोड़ गए। महिला की शिकायत पर पति के अलावा ससुर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों ही मामलों की विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें