फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, हादसे में दो युवक घायल, अस्पताल भेजे

Sat, 07 Nov 2026 05:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोनू और सागर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद मार्ग पर गांव बैरीसला के निकट शुक्रवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घायल मोनू और सागर निवासी गांव कांडली थाना इगलास जिला अलीगढ़ ने बताया कि वे सादाबाद की ओर से मुरसान होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें