फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक का शरीर दो भागों में बंटा

Mon, 31 Mar 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ से एटा बाइक पर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक के शरीर के ऊपर से किसी बड़े वाहन का पहिया निकल गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में विभाजित हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में एटा हाईवे पर ग्राम टोली के निकट 30 मार्च की रात्रि करीब 9:30 बजे एटा की तरफ जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एटा निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक के शरीर के ऊपर से किसी बड़े वाहन का पहिया निकल गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में विभाजित हो गया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रात्रि में ही हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया। रात्रि करीब 9:30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़े तड़प रहे हैं। मौके पर जाकर देखा गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मरने वाले सत्यम (25) पुत्र पंकज सोलंकी निवासी आनंदपुरी और अनिल चौहान (28) पुत्र रक्षपाल चौहान निवासी शांति नगर एटा  थे।

दोनों युवक मस्कट टोयटा में नौकरी करते थे। कंपनी का काम करके अलीगढ़ से बाइक से एटा लौट रहे थे। तभी गांव टोली के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह दोनों के परिजन कोतवाली पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें