फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फायरिंग-पथराव के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने गांव अरौठा में पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग और पथराव के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे गांव अरौठा में पुरानी रंजिश में नामजद आरोपियों ने एकराय होकर संजय कुमार के पार्टनर और कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग और पथराव किया था। घटना में योगवीर, दिग्विजय और लवकेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
मामले में संजय कुमार की तहरीर पर 16 नवंबर को कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित कुलदीप और संतोष उर्फ सचदेव निवासी गांव अरौठा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें