फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मौसम बदलते ही एसी बसों में घट गए यात्री

Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। मौसम का मिजाज बदलते ही रोडवेज की वातानुकूलित बसों में यात्रियों की संख्या का ग्राफ तेजी से नीचे गिर गया है। दिवाली और छठ पूजाजैसे प्रमुख त्योहारों का सीजन समाप्त होने के बाद डिपो की तीनों एसी बसों में यात्री भार में करीब 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में यात्री अधिक किराया खर्च करने के बजाय सामान्य श्रेणी की बसों में सफर करने को अधिक वरीयता दे रहे हैं। अब डिपो प्रशासन को आगामी सहालग के सीजन और मुख्यालय स्तर से किराये में शीतकालीन छूट मिलने का इंतजार है।
हाथरस डिपो के बेड़े में वर्तमान में चार एसी बसें शामिल हैं, जो मुख्य रूप से दिल्ली और लखनऊ जैसे लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। गर्मी और त्योहारों के दौरान इन बसों में सीट मिलना मुश्किल होता था और यात्री भार शत-प्रतिशत के आसपास रहता था, लेकिन नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट आने के कारण यात्रियों को अब एसी की ठंडक की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में आई इस गिरावट से डिपो की आय पर भी असर पड़ रहा है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का मानना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से एसी बसों के किराये में विशेष छूट लागू किए जाने की उम्मीद है। यदि किराये में कटौती होती है, तो यात्रियों का रुझान फिर से एसी बसों की ओर बढ़ सकता है। इसके अलावा आगामी 20 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के सीजन से भी डिपो प्रशासन को यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें