फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जमीन के लिए भाई की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
भीमसेन का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव सीकुर में जमीन में विवाद में हुई भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन





शुक्रवार की दोपहर भीमसेन के साथ मारपीट की गई थी। दो साल पहले भीमसेन के पिता ने 30 बीघा जमीन उनके नाम कर दी थी। जब से भाई रविंद्र व पूरन को इस बारे में पता चला था विवाद शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को दोनों भाई एक कार्यक्रम में गांव आए थे। शनिवार व रविवार के अवकाश के चलते वे गांव में ही रुक गए थे।



शुक्रवार को वे खेत पर पहुंचे, जहां भीमसेन बेटी के साथ चारा काट रहे थे। यहीं फिर से जमीन को लेकर इनमें कहासुनी हुई। आवेश में आकर पूरन सिंह, रविंद्र व पूरन के बेटे ने भीमसेन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी खेत पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पुत्रवधू ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शनिवार को गांव कौमरी पुलिया विजयगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन डंडा व एक दराती भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दराती से भी भीमसैन पर हमला किया था। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें