शहर में रिवेंप योजना के तहत चल रहे बिजली के जर्जर तार और खंभे बदलने के कार्य के चलते कई इलाकों की बिजली सात घंटे ठप रही। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पानी के संकट से भी दो-चार होना पड़ा। शहर के नवीपुर फीडर से जुड़े सूर्य नगर, रोशन एन्क्लेव, वैष्णो एन्क्लेव आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार की सुबह से शाम तक बंद रही। इसके चलते इन इलाकों के करीब 300 परिवारों ने इसे लेकर पूरे दिन समस्याओं का सामना किया। देर शाम को बिजली बहाल होने के बाद इन इलाकों में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज सुचारू हो सके।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।