फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को एक-एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि जब वह मय हमराह उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, हेडकांस्टेबल दशरथ सिंह, चालक उमाशंकर के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे तो मुरसान रोड पर सादाबाद सीएचसी से आगे सुलभ शौचालय के निकट खड़े दो लोग पुलिस जीप को देखकर मुरसान रोड की तरफ भाग खड़े हुए। बदमाश होने का शक होने पर पीछा कर प्रगतिपुरम जाने वाले रास्ते के कोने पर चक्की के पास से दोनों को पकड़ लिया गया। एक ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र गुड्डा सिंह निवासी पोलरा थाना सादाबाद और दूसरे ने अपना नाम बंटी उर्फ भानुप्रताप पुत्र प्रताप सिंह निवासी नगला हीरालाल थाना सादाबाद बताया। इन दोनों से दो पोटली बरामद हुईं, दोनों पोटिलियों से अलग अलग एक-एक किलो सहित कुल दो किलो गांजा बरामद हुआ। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें