फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट पीट कर हत्या करने और दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीट-पीटकर हत्या करने, दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने पीटपीटकर हत्या करने और दहेज हत्या में नामजद दो लोगों के अलावा एक वारंटी को भी रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी ने बताया कि ग्राम डहेरूआ थाना जमुनापार निवासी रामेश्वर की ग्राम नगला देवा निवासी राजू ने अपने भाइयों व अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई सोनू पुत्र पूरन सिंह ने 16 अप्रैल 2019 को थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 163/19 धारा 304 व 406 आईपीसी पंजीकृत कराया था।
इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक रनवीर सिंह द्वारा की जा रही थी। उपनिरीक्षक रनवीर सिंह ने शनिवारी की रात घटना में नामजद अभियुक्तो में से एक अभियुक्त श्योदान सिंह पुत्र वासुदेव निवासी नगला देवा को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सात जून 2019 को ग्राम कजरोठी में अपनी पत्नी सिमरन की दहेज की मांग को लेकर गला घोंटकर हत्या करने में नामजद अभियुक्त वीरेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी कजरोठी को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरेश व उसके परिजनों के विरुद्ध मृतका सिमरन के पिता ने मुकदमा अपराध संख्या 342 /19 धारा 498 व 304 3 /4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। दोनों मुकदमों से संबंधित अभियुक्तों व एक अन्य वारंटी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें