फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, बदरपुर थाने में है रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 05:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों से चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 7  दिसंबर की रात को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि कोतवाली सहपऊ पुलिस 7 दिसंबर की रात को सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित धर्मशाला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण गोपाल निवासी शिवपुरी कॉलोनी गंजडुंडवारा जनपद कासगंज एवं मधुर गौतम निवासी गढ़ी चिंता थाना सहपऊ जनपद हाथरस बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक दिल्ली के थाना बदरपुर क्षेत्र से चोरी की थी। इसकी रिपोर्ट भी बदरपुर थाने में दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें