फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लूट का 24 घंटे के अंदर हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Fri, 10 Nov 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक 9 नवंबर को लगभग साढ़े 10 बजे अपने घर से शहर में दिवाली की खरीदारी करने आ रहा था। जैसे ही वह शहजादपुर तिराहे के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे मोटर साइकिल सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन और साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर तिराहे के पास युवक से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के डेढ़ हजार रुपये, मोबाइल फोन, अवैध असलहा व कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


गांव शहजादपुर निवासी 46 वर्षीय विनय कुमार सिंह पुत्र महेंद्रपाल सिंह 9 नवंबर को लगभग साढ़े 10 बजे अपने घर से शहर में दिवाली की खरीदारी करने आ रहा था। जैसे ही वह शहजादपुर तिराहे के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे मोटर साइकिल सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन और साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। 

युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले में ऐलकार सिंह पुत्र अमर सिंह और शशिकांत उर्फ कान्हा पुत्र बलभद्र सिंह निवासीगण कोका को उनके गांव से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें